Kartik Aaryan ने खरीदी 6 करोड़ की लग्जरी SUV, देखें तस्वीरें
गुरुवार को सोशल मीडिया पर कार्तिक का एक वीडियो देखने को मिला, जिसमें वह पूजा करते और एक नई कार का स्वागत करते हुए दिखाई
गुरुवार को सोशल मीडिया पर कार्तिक का एक वीडियो देखने को मिला, जिसमें वह पूजा करते और एक नई कार का स्वागत करते हुए दिखाई दिए. लेकिन हम आपको वह वीडिया यहां नहीं दिखा सकते.
उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कार की तस्वीर भी अपने फेन्स के साथ शेयर की है और कैप्शन में लिखा, “हमारी रेंज थोड़ी सी बढ़ गई है.” बता दें कि रेंज रोवर लाइनअप 4-सीटर, 5-सीटर और 7-सीटर सीटिंग में आती है.
इसमें और भी इंजन ऑप्शन आते हैं. जिसका 3-लीटर 6-सिलेंडर पेट्रोल इंजन 400पीएस/550एनएम तथा 3-लीटर डीजल इंजन 351पीएस/700एनएम जनरेट करता है.
वहीं, इसका फ्लैगशिप वेरिएंट में मिलने वाला 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो वी8 इंजन 530पीएस/750एनएम जनरेट करता है. सभी इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जुड़े हैं.
बाजार में इसका मुकाबला लेक्सस एलएक्स और मर्सिडीज-बेंज मेबैक जीएलएस से है. ट्विन-टर्बो V8 के साथ स्पोर्टी वेरिएंट एस्टन मार्टिन DBX और बेंटले बेंटायगा को भी टक्कर देता है.
)
)
)









