तिहाड़ जेल में केजरीवाल और CM भगवंत मान करेंगे मुलाकात
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 15 अप्रैल दिन सोमवार को तिहाड़ जेल में AAP आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे, मुलाकात में किसी भी तरह का VIP ट्रीटमेंट नहीं दिया जाएगा जेल मैनुअल के आधार पर मुलाकात संपन्न कराई जाएगी
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 15 अप्रैल दिन सोमवार को तिहाड़ जेल में AAP आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे,
मुलाकात में किसी भी तरह का VIP ट्रीटमेंट नहीं दिया जाएगा जेल मैनुअल के आधार पर मुलाकात संपन्न कराई जाएगी |
इसकी तैयारियां प्रशासन ने पहले से ही कर रखी|
मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सोमवार को तिहाड़ जेल में मुलाकात करेंगे।
जेल अधिकारियों ने बताया कि बैठक आम आगंतुकों के रूप में दोपहर में जंगला पर होगी, लेकिन इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहेंगे। मुख्यमंत्री को जेड प्लस सुरक्षा मिली है।
शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस और पंजाब पुलिस के बीच एक बैठक हुई। इसमें केजरीवाल से मान की मुलाकात में सुरक्षा उपायों पर चर्चा हुई।
तिहाड़ जेल के महानिदेशक संजय बेनीवाल ने बैठक की अगुवाई की, जिसमें एडीजी पंजाब पुलिस एके पांडेय और एक एसीपी स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।
तिहाड़ के उप महानिरीक्षक राजीव परिहार के कार्यालय में बैठक हुई,
अधिकारिक सूत्रों ने बताया। अधिकारियों ने बताया कि मान और केजरीवाल के बीच बैठक की व्यवस्था करने के लिए किया गया था. जेल नियमों के अनुसार, इसमें जेल नियमों की सुरक्षा और सारी औपचारिकताओं की पूर्ति पर चर्चा हुई।









