केजरीवाल ने दिवाली से पहले दीलोगों को दी बड़ी सौगात, जनता की चिंता
देश की राजधानी दिल्ली में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं. जिसकी आहट हाल ही में सुनाई देने लगी है. बता दें, मनीष सिसोदिया के

देश की राजधानी दिल्ली में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं. जिसकी आहट हाल ही में सुनाई देने लगी है. बता दें, मनीष सिसोदिया के जेल से बाहर आने के बाद सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की चुनावी तैयारियों में काफी गर्मी देखने को मिल रही है. मनीष सिसोदिया ने पदयात्रा निकालकर जनसंपर्क अभियान की शुरु किया है. वह सभी के दरवाजे पर जाकर लोगों से मिल रहे हैं. ऐसे में एक एक बड़ी खबर हमारे सामने आ रही हैं. जिसमे दिल्ली के अरविंद केजरीवाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को काफी बड़ी सौगात दी है. उन्होंने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के सभी लोगों के लिए 7 करोड़ का फंड दिया है.
अरविंद केजरीवाल ने अपनी नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के लिए 7 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को इजाजत दी है. शुक्रवार को जारी एक बयान में यह सुचना मिली. की उनके कार्यालय की तरफ से जारी बयान में बताया कि जेल में होते हुए भी केजरीवाल को दिल्ली के लोगों की कितनी चिंता है.
इन परियोजनाओं पर होगा काम
आम आदमी पार्टी ने कहा कि सीएम केजरीवाल ने अपनी टीम से सभी परियोजनाएं वक्त पर पूरी करने की माँग की, ताकि निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को किसी भी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े. साथ ही यह भी कहा गया है कि स्वीकृत धनराशि का प्रयोग नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्रों में कम से कम 50 तरह के विकास कामो के लिए किया जाएगा.
पुस्तकालय से लेकर सड़क निर्माण तक
इसमें पुस्तकालय की स्थापना, सीसीटीवी कैमरे लगाना, इनडोर-आउटडोर एक्सरसाइज के हर प्रकार के इक्विपमेंट और स्ट्रीट लाइट, मोबाइल वैन, सब कुछ शामिल है. सीएम केजरीवाल अभी हिरासत में हैं. कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े एक मामले में 21 मार्च को गिरफ्तारी के बाद से वह तिहाड़ जेल में बंद हैं.









