केजरीवाल सरकार दिल्ली में बनाने जा रही हे देश का सबसे बड़ा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट

राजधानी दिल्ली की यमुना नदी में प्रदूषित पानी को बहने से रोकने के लिए दिल्ली सरकार बनाएगी भारत का सबसे बड़ा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट

राजधानी दिल्ली की यमुना नदी में प्रदूषित पानी को बहने से रोकने के लिए केजरीवाल सरकार (दिल्ली सरकार) भारत का सबसे बड़ा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनवाएगी।

जानकारी के मुताबिक, यह प्लांट 110 एकड़ एरिया में फैला होगा और प्रत्येक दिन 564 मिलियन लीटर की कैपेसिटी से पानी को शोधित करेगा।

आपको बता दें कि यह सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट 2022 के आखिर तक पूरा कर दिया जाएगा, इस परियोजना को समय से पहले पूरा करने के लिए दिल्ली सरकार लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही है।

इस एसटीपी का कार्य पूरा होने के बाद, यमुना नदी में बहने वाले सीवेज का एक बड़ा भाग साफ़ हो जाएगा। सूत्रों के अनुसार इस ट्रीटेड पानी का इस्तेमाल भूजल को फिर से जीवंत करने के लिए किया जाएगा और बचे हुए पानी को यमुना में छोड़ा जाएगा।

Aadhya technology

ये भी पढ़े: Corona Virus के बीच बढ़ते Viral Fever और Dengue का प्रकोप, कई अन्य राज्य प्रभावित

 

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!