6 लाख युवाओं के लिए पैदा करेगी केजरीवाल सरकार नौकरियां, बनेंगे 26 इंडस्ट्रियल क्षेत्र

26 नये औद्योगिक क्षेत्र बनने वाले है और केजरीवाल सरकार युवाओं के लिए भी करीब 6 लाख नौकरियां लायी जाने वाली है

दिल्ली में लोगों की सुविधा के लिए बहुत से कार्य और योजना लायी जा रही है जिसके चलते अब एक और अच्छी खबर सामने आयी है जहां 26 नये औद्योगिक क्षेत्र बनने वाले है और केजरीवाल सरकार नॉन कंफर्मिंग औद्योगिक क्षेत्र का पुनर्विकास कर युवाओं के लिए भी करीब 6 लाख नौकरियां लायी जाने वाली है। ऐसे में अभी इनके ले-आउट प्लान का 90% खर्च सरकार उठाएगी और 10% औद्योगिक इकाइयों (Industrial Units) से लेगी ताकि इंडस्ट्री की भागीदारी भी सुनिश्चित हो सके।

बता दें कि बुधवार को CM अरविंद केजरीवाल द्वारा उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस बारे में एक समीक्षा बैठक की गयी और सीएम ने इसके बारे में बताया कि नॉन कंफर्मिंग नोटिफाइड औद्योगिक क्षेत्र का रेडेवेलोप्मेन्ट कर वर्ल्ड क्लास इंडस्ट्रियल क्षेत्रों में बदला जाने वाला है।

ऐसे में उद्योग विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि दिल्ली के बनने वाले मास्टर प्लान के मुताबिक रेजिडेंशियल, कमर्शियल और औद्योगिक इस्तेमाल के लिए जमीन का सीमांकन करना DDA की जिम्मेदारी है। लेकिन जब दिल्ली में रेजिडेंशियल, काॅमर्शियल और इंडस्ट्रियल गतिविधियों का विस्तार पहले हुआ है तो उस दौरान DDA कभी दिल्ली की विकास की गति के साथ नहीं चल पाया है क्योकि डीडीए द्वारा समय पर रेगुलर इंडस्ट्रियल क्लस्टर नहीं बनाए गए है जिसकी वजह से अवैध या नॉन कंफर्मिंग इंडस्ट्रियल एरिया बनते गए। देखा जाये तो दिल्ली में अभी के समय में करीब 70 फीसदी से ज्यादा जमीन पर औद्योगिक गतिविधियां चल रही हैं, जिन्हें नॉन कंफर्मिंग इंडस्ट्रियल एरिया बोलै जाता है।

ये बनेंगे Conforming Industrial Area

आनंद पर्वत, रिठाला, स्वर्ण पार्क मुंडका, शाहदरा, हस्तसाल पॉकेट-ए, नरेश पार्क एक्सटेंशन, लिबासपुर, पीरागढ़ी गांव, ख्याला, हस्तसाल पॉकेट-डी, शालीमार गांव, न्यू मंडोली, नवादा, समयपुर बादली, जवाहर नगर, सुल्तानपुर माजरा, हैदरपुर, करावल नगर, डाबरी, फिरनी रोड मुंडका, रणहोला, नंगली सकरावती, टिकरी कलां, बसई दारापुर, प्रह्लादपुर बांगर, मुंडका उद्योग नगर दक्षिण कंफर्मिंग औद्योगिक क्षेत्र बनने वाले है।

Accherishtey ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!