केजरीवाल सरकार कस्तूरबा नगर रेप पीड़िता को देगी 10 लाख की सहायता
केजरीवाल सरकार ने कस्तूरबा नगर में कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म की शिकार 20 वर्षीय महिला को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने कस्तूरबा नगर में कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म की शिकार 20 वर्षीय महिला को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
पिछले हफ्ते पूर्वी दिल्ली के कस्तूरबा नगर की सड़कों पर 20 वर्षीय महिला का उसके हमलावरों द्वारा कथित रूप से अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म कर उसे कॉलोनी में घुमाया गया था। महिला के बाल काटे गए थे, चेहरा काला किया गया था और उसके गले में जूतों की माला पहनाकर घुमाया था।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा है कि सरकार इस मामले की तेजी से सुनवाई के लिए एक सक्षम वकील की नियुक्ति करेगी जो फास्ट-ट्रैक कोर्ट में उसका प्रतिनिधित्व करेगा। इसके अलावा भी दिल्ली सरकार इस बेटी को न्याय दिलवाने के लिए हर संभव कोशिश करेगी।
मैंने इस बेटी की मदद के लिए ₹10 लाख सहायता राशि ऑर्डर की है। दिल्ली सरकार इस बेटी को न्याय दिलवाने के लिए हर संभव कोशिश करेगी। हम उसके लिए अच्छा वकील नियुक्त कर रहे हैं। इस मामले को फास्ट ट्रैक भी करेंगे ताकि जल्द से जल्द बेटी को न्याय मिल सके। https://t.co/tlWuM0vuQU
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 1, 2022
हम उसके लिए एक अच्छा वकील नियुक्त करेंगे। इसका मुकदमा फास्ट ट्रैक में चलाया जाएगा ताकि बेटी को जल्द से जल्द न्याय मिले।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में कम हुए कोरोना के मामले, संक्रमण दर 5.09% तक पहुंची










