
पंजाब चुनाव जितने के बाद आम आदमी पार्टी अब राष्ट्रीय स्तर पर काम कर रही है। पहले गुजरात में अपनी ताकत दिखने के बाद अब आप के राष्ट्रीय सयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केरल के दौरे पर जा रहे है। बता दें कि 15 मई को मुख्यमंत्री केजरीवाल केरल का दौरा करेंगे।
मुख्यमंत्री केजरीवाल वहां पार्टी 20-20 के निमंत्रण पर जा रहे है। दरअसल केरल की पार्टी 20-20 का वार्षिक महोत्सव 15 मई को है। इस महोत्सव में केजरीवाल मुख्य अथिति के रूप में आमंत्रित किए गए थे। जिसके बाद केजरीवाल ने आमंत्रण स्वीकार कर दिया। विशेषज्ञों का मानना है कि महोत्सव के बहाने केरल में आप अपनी संभावनाएं तलाशने जा रही है।
यह भी पढ़े: दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी, डीटीसी जल्द शुरू करेगी 100 नई इलेक्ट्रिक बसें