दिल्ली की जनता को केजरीवाल का तोहफा, 10 साल पुरानी गाड़ियों पर आया फैसला

अब राजधानी दिल्ली में 10 साल पुरानी पेट्रोल और डीज़ल की 4 पहिया गाड़ियों को इलेक्ट्रिक वाहन में तब्दील कराया जा सकेगा

दिल्ली सरकार ने दिल्ली की जनता को एक तौहफा दिया है। बता दें कि अब 10 साल पुरानी पेट्रोल और डीज़ल की 4 पहिया गाड़ियों को इलेक्ट्रिक वाहन में तब्दील कराया जा सकेगा।

इसी के साथ केजरीवाल सरकार ने पुरानी गाड़ियों में इलेक्ट्रिक रिट्रो फिटमेंट किट के मैन्युफैक्चर्स और सप्लायर्स को सूचीबद्ध करने का प्रोसेस शुरू कर दिया है।

आम आदमी पार्टी की सरकार की इस नई पहल के ज़रिए दिल्लीवासी अपनी पुरानी गाड़ियों को इलेक्ट्रिक व्हीकल में कन्वर्ट कर सकेंगे। वहीँ दिल्ली परिवहन विभाग ने इस मामले में एक पब्लिक नोटिस भी जारी किया है।

परिवहन विभाग ने शुक्रवार 19 नवंबर को जारी किए गए नोटिस में कहा कि उच्चतम न्यायालय के एक आदेश और केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 के मुताबिक दिल्ली के क्षेत्र में रजिस्टर्ड सभी गाड़ियों पर क्रोमियम आधारित होलोग्राम स्टिकर का लगाना अनिवार्य है।

 Insta loan services

ये भी पढ़े: स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा फैसला, अब शनिवार-रविवार खुलेंगे सरकारी अस्पतालों के OPD

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!