केजरीवाल के घर पर हमला, सिसोदिया ने कहा बीजेपी के गुंडों ने की तोड़फोड़

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर हुआ हमला। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर दी जानकारी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर हुआ हमला। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर दी जानकारी। मनीष सिसोदिया ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने सीएम केजरीवाल के घर पर हमला कर CCTV कैमरे और सिक्योरिटी बैरियर तोड़ दिए। सिसोदिया ने आगे कहा कि बीजेपी के गुंडों ने सीएम के घर के बहार तोड़फोड़ की। साथ ही साथ उन्होंने यह तक कह दिया कि बीजेपी की पुलिस उन्हें रोकने के बजाए वहां तक लेकर गई है।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सीएम हाउस के बहार प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। वही सीएम हाउस के गेट पर पेंट लगाते हुए नजर आए। जानकारी के अनुसार कार्यकर्ता केजरीवाल द्वारा कश्मीरी पंडितों पर दिए गए बयान का विरोध कर रहे थे।

Vishalgarh Farms

यह भी पढ़े: CNG Price Down: 1 अप्रैल से सस्ती होगी CNG , जाने किसको मिलेगा फायदा?

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!