केरल एक्सप्रेस कल दिल्ली से 11.50 घंटे की देरी से चलेगी, यह सभी ट्रेनें भी लेट
मंगलवार को पूर्व दिशा से आ रही ट्रेनों के वक्त में काफी सुधार है। पूर्व दिशा की ज्यादातर ट्रेनें सही समय पर चल रही हैं, पर दक्षिण दिशा के

मंगलवार को पूर्व दिशा से आ रही ट्रेनों के वक्त में काफी सुधार है। पूर्व दिशा की ज्यादातर ट्रेनें सही समय पर चल रही हैं, पर दक्षिण दिशा के यात्रियों की परेशानी अभी भी बरकरार है। केरल एक्सप्रेस के साथ काफी ट्रेनें देरी से चल रही है।
एनसीआर में सुबह कोहरा कम होने से लोकल सफर करने वाले लोगो को भी राहत मिली। पिछले दिनों सुबह के वक्त काफी लोकल ट्रेनें कम से कम एक घंटे की देरी से रवाना हो रही थीं। मंगलवार को लोकल ट्रेनें कम से कम 10 मिनट से लेकर आधे घंटे की देरी से चल रही हैं।
तिरुअनंतपुरम-नई दिल्ली केरल एक्सप्रेस सवा पांच घंटे की देरी से नई दिल्ली जाएगी। जिस वजह से इसके प्रस्थान वक् में बदलाव किया गया है। इसका प्रस्थान वक्त मंगलवार देर शाम 8.10 बजे है, पर यह 11.50 घंटे की देरी से बुधवार को सुबह आठ बजे निकलेगी होगी।
अधिकारियों का यह कहना है कि संरक्षा कार्य की वजह से काफी रूट पर ट्रैफिक ब्लाक होगा। जिस वजह से काफी ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
देरी से चलने वाली मुख्य ट्रेनें
ट्रेन विलंब
विशाखापट्टनम-नई दिल्ली आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस- छह घंटे
बरौनी-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस- साढ़े तीन घंटे
आरा-आनंद विहार टर्मिनल छठ विशेष एक्सप्रेस- सवा तीन घंटे
राजेंद्र नगर-नई दिल्ली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस- तीन घंटे
चेन्नई-हजरत निजामुद्दीन दुरंतो एक्सप्रेस- ढाई घंटे
पुरी-योगनगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस- पौने दो घंटे
बेंगलुरु सिटी-नई दिल्ली कर्नाटक एक्सप्रेस- पौने दो घंटे
रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन भोपाल एक्सप्रेस- पौने दो घंटे
एमएमसीटी-नई दिल्ली मुंबई राजधानी एक्सप्रेस- डेढ़ घंटे
जयनगर-आनंद विहार टर्मिनल गरीब रथ एक्सप्रेस- सवा घंटे

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









