इस मांझे से उड़ाई पतंग तो हो सकती है जेल, दिल्ली पुलिस ने जारी किये आदेश
इस चाइनीज़ मांझे से पतंग उड़ाना बहुत खतरनाक साबित हो सकता है इसीलिए अब दिल्ली पुलिस ने पूरी स्थिति को देखते हुए चेतावनी जारी की है

देश में 15 अगस्त का उत्साह शुरू हो गया है जहां आज़ादी के इस मोहत्सव में लोग सालों से पतंग उड़ाकर इसको मनाते है। जहां आकाश में पतंगों का मेला देखा जाता है। लेकिन दूसरी तरफ इसके नुक्सान भी है क्योकि तकरीबन सभी लोग मांझे से पतंग उड़ाते है जो की बहुत खतरनाक साबित होते है। जिनमे से एक है चाइनीज़ मांझा। हाल ही में इसी से जुडी एक घटना सामने आयी थी जहां इसी मांझे से एक शख्स की मौत हो गयी।
इस चाइनीज़ मांझे से पतंग उड़ाना बहुत खतरनाक साबित हो सकता है इसीलिए अब दिल्ली पुलिस ने पूरी स्थिति को देखते हुए चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी उनके लिए है जो चाइनीज़ मांझे बेचेंगे और साथ ही जो उसका इस्तेमाल भी करेंगे। अगर फिर भी इन नियमो का उल्लंघन किया जायेगा तो जेल हो सकती है, साथ ही भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।
यह कदम उठाने का बस यही कारण है कि इस खतरनाक मांझे से किसी और व्यक्ति की जान न चली जाए क्योकि ऐसी घटनाएं बहुत सी बार आती है। जिसकी वजह से लोग दंग रह जातें है।
पतंग उड़ाने के लिए सूती धागे के अलावा कोई भी धागा जिस पर कांच या धातु की चीज़ लगी हो वह अवैध है। दिल्ली सरकार और NGT की अधिसूचना के तहत यह प्रतिबंधित है। इसकी अवहेलना करने पर 5 साल की सज़ा और एक लाख रुपए का जुर्माना लग सकता है: दिल्ली पुलिस PRO सुमन नलवा pic.twitter.com/yy588eJ7vz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 27, 2022
शख्स की हुई मौत
इसी चाइनीज़ मांझे की वजह से एक युवक की जान चली गयी। यह खबर दिल्ली के हैदरपुर फ्लाईओवर से सामने आयी है जहां 30 वर्षीय सुमित रंगा बुराड़ी स्थित अपनी हार्डवेयर शॉप से घर के लिए रोहिणी जा रहे थे। तभी एक चीनी मांझा उसकी गर्दन में उलझ गया और वह हादसे का शिकार हो गया। जब वह अस्पताल पंहुचा तो उसको डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़े दिल्ली से हरियाणा जाने के लिए शुरू हुई नई हवाई योजना, चंद मिंटो का होगा सफर