जानें कैसी होगी इंडिया गेट पर लगने वाली नेता जी की प्रतिमा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी की जयंती पर 23 जनवरी को इंडिया गेट पर होलोग्राफिक तकनीक से बनी प्रतिमा का अनावरण किया था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी की जयंती पर 23 जनवरी को इंडिया गेट पर होलोग्राफिक तकनीक से बनी प्रतिमा का अनावरण किया था। उन्होंने नेता जी की मूर्ति के साथ इसकी जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर देशवासियों के साथ साझा की थी।
इस प्रतिमा को बनाने जा रहे मूर्तिकार अद्वैत गडनायक है जो उड़ीसा से हैं। उन्होंने खुलासा किया कि नेता जी की मूर्ति को लेकर खुलासा किया है कि बोस की प्रतिमा ओडिशा के पुरी में स्थित भगवान जगन्नाथ की मूर्ति की तरह ही जेट ब्लैक कलर की होगी।
गडनायक ने कहा कि मूर्ति को 28 फीट लंबे और 8×8 फीट के ग्रेनाइट स्लैब पर उकेरा जाएगा। उन्होंने मैसूर, बेंगलुरु और तेलंगाना से ग्रेनाइट को शॉर्टलिस्ट किया है। उन्होंने बताया कि मूर्ति को करीब 6 फीट चौड़ा बनाया जाना है।
पीएम मोदी ने नेताजी की जयंती पर 23 जनवरी को इंडिया गेट पर होलोग्राफिक तकनीक से बनी प्रतिमा का अनावरण किया था। जब तक ग्रेनाइट की प्रतिमा नहीं बन जाती , तब तक इसी प्रतिमा को इंडिया गेट पर रखा जाएगा।
ये भी पढ़े: दिल्ली के जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर का हुआ सौंदर्यकरण