जानें इस नवरात्रि जनपथ मार्केट में क्या है खास

नवरात्रि की शॉपिंग के लिए अगर आप कोई जगह तलाश कर रहे हैं, तो जनपथ मार्केट आपके लिए एक बहुत ही अच्छा विकल्प है

जाने इस नवरात्रि जनपथ मार्केट में क्या हैं खास :-

नवरात्रि की शॉपिंग के लिए अगर आप कोई जगह तलाश कर रहे हैं, तो जनपथ मार्केट आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। इस मार्केट में आपको बहुत सारी वैराइटी देखने को मिल जायगी।

बात करें कपड़ो की तो यहाँ पर आपको बहुत सुन्दर गुजराती डिज़ाइन के लहंगे, सूट, डोरमेट मिल जायगें। इसके अलावा इस मार्केट में आपको सिल्वर ज्वेलरी बहुत ही सस्ते दाम में मिल जायगी।

अगर आप घर की सजावट करने के शौकीन हैं तो आपको यहां काफी सारा सजावट का सामान भी मिल जायगा। बात करें लड़कियों के कपड़ो की तो यहाँ पर लड़कियों के लिए बहुत सारे विकल्प मौजूद हैं। जैसे :- कॉटन कुर्ती, डिज़ाइनर टॉप्स, पलाज़ो, स्कर्ट, जीन्स इत्यादि।

Radhey Krishna Auto

साथ ही आपको यहाँ पर सही दाम में फुटवियर कलेक्शन भी देखने को मिल जायगा। शॉपिंग करने के बाद आप खाने के लिए कुछ अच्छा ढूंढ रहे है तो आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं हैं। खाने के लिए आप यहां दही भल्ले, मोमो, सैंडविच, कोल्ड कॉफी इत्यादि का लुत्फ़ उठा सकते है।

आप जब भी जनपथ मार्केट में शॉपिंग करने जाएं, तो वहां मोल भाव करना बिल्कुल न भूलें।

ये भी पढ़े: Delhi Corona Bulletin: जानें आज दिल्ली में कोरोना के आए कितने नए मामले

Tez Tarrar News

Afreen Khan

आफरीन खान तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार काम कर रही है और इनका मानना है कि पत्रकारिता की एक खासियत है कि वह कभी खामोश नहीं रहती ।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!