Delhi Pollution News: जानें क्या है दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने की असली वजह

Delhi Pollution News: राजधानी में वायु प्रदूषण (Air Pollution) का एक प्रमुख कारण अभी भी परिवहन सेवाएं ही है

Delhi Pollution News: जानें क्या है दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने की असली वजह राजधानी में वायु प्रदूषण (Air Pollution) का एक प्रमुख कारण अभी भी परिवहन सेवाएं ही है। गाड़ियां, मोटरसाइकिल आदि अन्य वाहनों से निकलने वाला धुआं दिल्ली की हवा में मानों जैसे ज़हर घोल रहा है। दिल्ली में PM (Particulate Matter) 2.5 का लेवल भी ज़्यादा है।

हालांकि एक अच्छी बात यह भी है कि औद्योगिक प्रदूषण (Industrial Pollution) का दिल्ली में स्तर काम हुआ है।

सफर इंडिया द्वारा दिल्ली, मुंबई, पुणे और अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों में सभी स्नोतों से PM 2.5 के उत्सर्जन का परिक्षण किया गया है। इसमें सामने आया कि राजधानी में PM 2.5 का लेवल 77, पुणे में 30, मुंबई में 45 और अहमदाबाद में 57 गीगाग्राम प्रतिवर्ष है।

सफर इंडिया के निदेशक डॉक्टर गुरफान बेग के अनुसार, प्रदूषण ज़्यादा होने का मूलभूत कारण शहरों में बढ़ती जनससंख्या है। जो किसी ना किसी तरीके से चारों बड़े शहरों में PM 2.5 उत्सर्जन को प्रभावित करता है।

 Aadhya technology

गुरफान बेग ने आगे कहा कि PM 2.5 के उत्सर्जन का सबसे मुख्य कारण परिवहन है, जिसकी भागेदारी दिल्ली में 41, मुंबई में 31, पुणे में 40, और अहमदाबाद में 35 फीसदी पाई गई है।

ये भी पढ़े: दिल्ली में बदमाशों के हौसलें बुलंद, गार्ड को कार से रौंदा

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!