जानें दिल्ली में कब मिलेगी गर्मी से राहत? मौसम विभाग ने दी जानकारी

देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश थमते ही लोगों को उमस भरी गर्मी एक बार फिर से परेशान करने लगी है

देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश थमते ही लोगों को उमस भरी गर्मी एक बार फिर से परेशान करने लगी है कल लोग गर्मी और उमस की वजह से दिनभर बेहाल रहे। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। आपको बता दें कि आज यानि बुधवार के दिन भी बारिश आने की कोई उम्मीद नहीं है जबकि आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। जिसके कारण गर्मी और उमस में और इजाफा हो सकता है।

जानकारी के मुताबिक आज बुधवार के दिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है इसके अलावा वीरवार को हलकी बारिश होने के आसार बने हुए है जिस दौरान 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार से हवा चल सकती है।

Vishalgarh Farms

यह भी पढ़े: अब तत्काल में ट्रैन की टिकट बुक करना हुआ आसान, जानिए यह Easy Steps

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!