जाने क्यों सरोजिनी नगर मार्किट से हटाए जा रहे है फेरीवाले और पटरीवाले?

राजधानी दिल्ली की सरोजनी नगर मार्किट (Sarojini nagar market) से फेरीवालों को हटाया जा रहा है। आपको बता दें कि यह सब दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के तहत हो रहा है।

Street vendors Removed in Delhi: राजधानी दिल्ली की सरोजनी नगर मार्किट (Sarojini nagar market) से फेरीवालों को हटाया जा रहा है। आपको बता दें कि यह सब दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के तहत हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक एजेंसियों को कहा गया है कि अवैध पटरी वालों को बाजारों से हटाया जाए। सरोजनी नगर में लगभग 600 से जयादा ऊपर वेंडर हैं। इनमे से खाली 242 लोग ही तहबाजारी के तहत बैठे हैं।

सरोजनी नगर मार्किट में करीब 25 साल से काम कर रही कंचन ने पटरी वालों को संघठित करने के लिए धरना भी दिया था। कंचन हाई कोर्ट का आर्डर सुनते ही फूट-फूट कर रोने लगी।

जानकारी के अनुसार स्ट्रीट वेंडर एसोसिएशन की वकील ऋचा का कहना है कि इंडिया गेट, सरोजनी  नगर, सीपी, आईएनए की मार्केट का सर्वे भले ही एनडीएमसी (NDMC) ने पूरा करने की बात कही हो, लेकिन इन बाजारों में अवैध और वैध स्टेटस स्पष्ट है ही नहीं। वैध और अवैध की कोई परिभाषा नहीं है क्योकि एजेंसी की तरफ से अभी तक कोई सर्वे हुआ ही नहीं है।

ऋचा ने इसके लिए एनडीएमसी को जिम्मेदार ठहराया है। लेकिन एनडीएमसी के अधिकारिओं का कहना है कि वो उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करेंगे और जल्द ही इस पर काम शुरू करेंगे।

Tez Tarrar App

ये भी पढ़े: दिल्ली एम्स परिसर में हुई गोलीबारी, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!