जाने क्यों मंच पर अज़ान की आवाज के बाद लगे जय श्री राम के नारे?
राजधानी दिल्ली के रघुबीर नगर इलाके में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था जिसमें बीजेपी संसद मनोज तिवारी भी मौजूद थे


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रघुबीर नगर इलाके में सीडीएस बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) और हेलिकॉप्टर क्रैश में मारे गए अन्य लोगों सहित रघुबीर नगर इलाके में कुछ दिन पहले हुए डब्लू उर्फ़ बादल हत्याकांड के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। जिसमें भाजपा संसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) भी शामिल थे।
दरअसल हुआ कुछ यूँ कि श्रद्धांजलि सभा के दौरान जब मनोज तिवारी ने अपना भाषण शुरू किया, तो उसी वक्त पास की मस्जिद से अज़ान की आवाज़ आने लगी। ऐसे में श्रद्धांजलि सभा में मौजूद सभी लोगों ने अचानक ‘जय श्री राम’ के नारे लगाना शुरू कर दिया।
ये भी पढ़े: दिल्ली के नरेला में शूज़ बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग