दिल्ली

दिल्ली के मुंडका इलाके में लेंटर गिरने से मजदूर की मौत

राजधानी दिल्ली के मुंडका इलाके से एक बार फिर दर्दनाक घटना सामने आयी है। दरअसल इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत की पहली मंजिल का लेंटर गिर गया।

राजधानी दिल्ली के मुंडका इलाके से एक बार फिर दर्दनाक घटना सामने आयी है। दरअसल शुक्रवार शाम इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत की पहली मंजिल का लेंटर गिर गया। जिसकी चपेट में आने से एक मज़दूर की मौत हो गई। वही दो मजदूर घायल हो गए है। बिल्डिंग के मालिक ने घायल मजदूरों को बाहर निकाला और तुंरत नजदीकी अस्पातल में भर्ती करवाया।

बता दें कि दोनों घायल मज़दूर पिता-पुत्र है। वही मामले का पता लगते ही पुलिस जांच में जुट गई। इसके साथ ही मृत मज़दूर की शिनाख्त 24 वर्षीय मानस के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे प्रेम नगर में रहता था। वही घायल मज़दूर की पहचान गरीब शाह और सचिन कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने बताया कि हमें 5.19 बजे पर अज्ञात नंबर से सुचना मिली की निर्माणाधीन इमारत के ढहने से मलबे के नीचे मज़दूर फस गए। जिसके बाद पुलिस और दमकल की 4 गाड़िया मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस पहुंचने से पहले ही घर के मालिक ने मजदूरों को अस्पताल में भर्ती करा दिया।
Tax Partner
यह भी पढ़े: दिल्ली सरकार द्वारा लोगों को तोहफ़ा, इन सड़को का होगा आधुनिक तकनीक से पूर्ण निर्माण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button