Lajpat Nagar Murder: सीढ़ियों पर खून और कमरे में दो लाशें, नौकर ने की मां-बेटे की हत्या

देश की राजधानी दिल्ली के लाजपत नगर-1 में एक बेहद ही दिल दहला देने वाला दोहरा हत्याकांड सामने आया है. एक ही घर में मां बेटे की गला

देश की राजधानी दिल्ली के लाजपत नगर-1 में एक बेहद ही दिल दहला देने वाला दोहरा हत्याकांड सामने आया है. एक ही घर में मां बेटे की गला रेतकर उसकी हत्या की गई. मृतकों की शिनाख्त 42 साल की रुचिका और उनके 14 साल के बेटे कृष के रूप से हुई है. इस मामले से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामले पुलिस ने नौकर को पकड़ लिया है.

नौकर का नाम मुकेश है. जो बिहार का निवासी है. पूछताछ में नौकर ने यह अपनाया कि उसने ही दोनों को मारा है. उसके मुताबिक, रुचिका ने किसी बात को लेकर उसे डांटा था जिससे गुस्से में आकर उसने यह खौफनाक कदम लिया.

पड़ोसियों के आने पर हुआ खुलासा

मामले का खुलासा उस समय हुआ जब पड़ोसियों ने काफी बार दरवाजा खटखटाया, पर घर के अंदर से कोई आवाज नहीं आयी. जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. रात करीब 9.40 बजे महिला के पति कुलदीप घर लौटे तो उन्होंने देखा कि सीढ़ियों पर खून के धब्बे हैं और दरवाजा अंदर से बंद है. शक होने पर उन्होंने उसी समय पुलिस को जानकारी दी.

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बरामद किए शव

जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पर गयी और जब दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर का मंजर रौंगटे खड़े हुआ था. रुचिका की लाश बेडरूम में बरामद हुआ, जबकि बेटे कृष का शव बाथरूम में पड़ा था. दोनों के शव खून से भरे हुए मिले थे और धारदार हथियार से गला रेतकर उनकी हत्या की गई थी.

हत्या में इस्तेमाल हथियार की तलाश जारी

पुलिस ने वहां से काफी अहम सुराग जुटाए हैं. हत्या में प्रयोग हथियार की तलाश की जा रही है. पुलिस का मानना है कि किसी शार्प वपेन से हत्या की गई है. आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर जांच की. मामले में हत्या, साजिश और सबूत मिटाने की धाराओं के चलते केस दर्ज किया गया है.

इलाके में दहशत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस दोहरे हत्याकांड ने न सिर्फ पूरे इलाके को दहला दिया है, बल्कि घरेलू स्टाफ की जांच-पड़ताल को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी नौकर कितने समय से इस परिवार के साथ था और उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड तो नहीं है.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!