Delhi Metro के लाखों यात्रियों को मिलेगी ‘सुपरफास्ट कनेक्टिविटी’, DMRC ने बनाया प्लान

देश की राजधानी दिल्ली और NCR का लाइफलाइन कही जाने वाली Delhi Metro में रोज सफर करने वाले लाखों यात्रियों को एक बड़ी सौगात

देश की राजधानी दिल्ली और NCR का लाइफलाइन कही जाने वाली Delhi Metro में रोज सफर करने वाले लाखों यात्रियों को एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। सभी यात्रियों को मैट्रो में यात्रा करने के चलते सुपरफास्ट इंटरनेट की कनेक्टिविटी मिलेगी। जिसके लिए DMRC ने एक बड़ा निर्णय लिया है। दिल्ली मैट्रो के सभी कॉरिडोर के साथ-साथ एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के भी यात्रियों को इस सुविधा का प्राप्त होगा। जिसके लिए DMRC ने Beckhaul डिजिटल टेक्नोलॉजी के साथ शेयर की है।

700 किलोमीटर का ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क
DMRC दिल्ली मैट्रो के सभी कॉरिडोर में इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचाने के लिए 700 किलोमीटर लंबी ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क बिछाने का फैसला किया है। जिसके लिए DMRC ने बैकहॉल डिजिटल टेक्नोलॉजी के साथ एक एग्रीमेंट साइन किया है। कंपनी दिल्ली मैट्रो के सभी कॉरिडोर में टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर को और भी सही करने का कार्य करेगी। मैट्रो में यात्रा करने वाले यात्रियों को इस कारन से 5G कनेक्टिविटी मिलगी। DMRC ने दिल्ली-NCR स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत यह निर्णय किया है।

डीएमआरसी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस शेयर कर एलान किया। अपने स्टेटमेंट में दिल्ली मैट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने बताया कि इस ऑप्टिकल फाइबर केबल को फेज वाइज बिछाया जाएगा। पहले फेज में पिंक और मेजेंटा लाइन को अपग्रेड करने का काम किया जाएगा। अगले 6 महीने में इन दोनों कॉरिडोर में यह काम पूरा कर लिया जाएगा।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!