दिल्ली में लैंड रोवर ने इको स्पोर्ट गाड़ी को मारी टक्कर, एक शख्स की मौत

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर तेज़ रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बता दें, वीरवार की सुबह तेज रफ्तार काले रंग की लैंड रोवर

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर तेज़ रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बता दें, वीरवार की सुबह तेज रफ्तार काले रंग की लैंड रोवर गाड़ी ने एक इको स्पोर्ट कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में इको स्पोर्ट चला रहे युवक की मृत्यु हो गई। यह हादसा दिल्ली के पॉश इलाके चाणक्यपुरी में हुआ।

टक्कर के बाद पलट गई लैंड रोवर
जानकारी के अनुसार, लैंड रोवर सिग्नल तोड़ते हुए काफी तेज रफ्तार में जा रही थी। दोनों गाड़ियों की जोरदार टक्कर हुई थी कि इको स्पोर्ट चला रहे युवक ने उसी वक्त ही दम तोड़ दिया। लैंड रोवर भी हादसे के बाद पलट गई। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज देखी तो इस घटना के कारन सामने आई। सीसीटीवी फुटेज में साफ़ देखा जा सकता है कि काले रंग की लैंड रोवर सिग्नल तोड़ते हुए तेज रफ्तार से जा रही थी।

लैंड रोवर गाड़ी पर हिमाचल का वीआईपी नंबर है। लैंड रोवर गाड़ी चला रहे और उसमें सवार लोगों को पुलिस ने सभी को पकड़ लिया है। पूछताछ में फिलहाल यह पता लगा है कि यह लोग पार्टी करके सोहो क्लब से वापस आ रहे थे। क्या आगे धारा लगाई जाएगी दिल्ली पुलिस जांच कर रही है।

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!