मकान मालिक ने किराएदार का नहीं करवाया था पुलिस सत्यापन, सरकारी आदेश के उल्लंघन का मामला दर्ज

पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि द्वारका जिला पुलिस ने 15 जुलाई को एक नाइजीरिया निवासी कोलेनस ओबियोरा को हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था।

दिल्ली के मोहन मोहन गार्डन थाना पुलिस ने एक हेरोइन तस्करी में गिरफ्तार विदेशी नागरिक के मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मकान मालिक विदेशी नागरिक को बतौर किराएदार अपने मकान में रखा था और उसका सत्यापन नहीं करवाया था। पुलिस ने उसके खिलाफ सरकारी आदेश का उल्लंधन करने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि द्वारका जिला पुलिस ने 15 जुलाई को एक नाइजीरिया निवासी कोलेनस ओबियोरा को हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी के पास पासपोर्टके साथ साथ वीजा भी नहीं है। वह अवैध रूप से दिल्ली के मोहन गार्डन में एक मकान में रहता था। द्वारका जिला पुलिस ने मोहन गार्डन पुलिस को मामले की छानबीन करने के लिए कहा।

पुलिस ने मकान राजीव मालिक से पूछताछ की। राजीव ने बताया कि कोलेनस उसके मकान में बतौर किराएदार रहता था। वह उसे पांच हजार रुपये महीना किराए देता था। पूछताछ में यह भी पता चला कि मकान मालिक ने किराएदार का पुलिस से सत्यापन नहीं करवाया था।

दिल्ली पुलिस का यह सख्त निर्देश है कि अगर कोई भी मकान मालिक बिना सत्यापन के अपने मकान में किराएदार रखता है तो उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। इस आदेश का उल्लंघन करने वाले राजीव के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

Aadhya technology

यह भी पढ़े: दिल्ली में शुरू हुआ नया अंडर ब्रिज, 5 इलाको में जाने के लिए 4 लेन होगी सड़क

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!