लाल किले के सामने लगाए गए बड़े-बड़े कंटेनर्स, जानें क्या है इसका कारण

ये पहली बार हो रहा है कि दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस से पहले, दिल्ली में लाल किले के आगे बड़े-बड़े कंटेनर लगाए हों. दिल्ली पुलिस से पता चला कि ऐसा सुरक्षा के कारण किया जा रहा है.

ये पहली बार हो रहा है कि दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) से पहले, दिल्ली में लाल किले के आगे बड़े-बड़े कंटेनर लगाए हों. दिल्ली पुलिस से पता चला कि ऐसा सुरक्षा के कारण किया जा रहा है. दिल्ली पुलिस ने लाल किले के मेन गेट के सामने मुख्य सड़क के किनारे पर बड़े-बड़े कंटेनर लगाए हैं, इससे लाल किले को सामने से नहीं देखा जा सकेगा. 

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि 15 अगस्त से पहले ही उन कंटेनर्स पर बड़ी पेंटिंग या सीनरी लगा दी जाएंगी. 15 अगस्त को लेकर सुरक्षा का पुक्ता इंतज़ाम किया जा रहा है और अलर्ट भी जारी किया गया है. किसान आंदोलन को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने ये कदम उठाया है. लाल किले पर ही प्रधानमंत्री हर साल स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण करते हैं और देश को संबोधित करते हैं.

Insta loan services

इसी साल गणतंत्र दिवस पर हुई घटना, जिसमे किसानों के एक समूह ने लाल किले के ध्वजस्तंभ पर एक धार्मिक झंडा भी फहरा दिया था. ट्रैक्‍टर रैली के दौरान किसानों की लाल किले सहित राजधानी दिल्‍ली के कई स्‍थानों पर पुलिस के साथ झड़प भी की थी. यही घटना दुबारा ना हो इसके कारण दिल्ली पुलिस ने पहले ही लाल किले के आगे कंटेनर्स लगा दिए.

ये भी पढ़े: Aaj Ka Panchang: जानें आज का शुभ मुहूर्त, राहु काल और ग्रह की चाल

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!