दिल्ली में देर रात हुआ ब्लास्ट, CCTV में कैद हुआ खौफ़नाक मंज़र
राजधानी दिल्ली के रंजित नगर इलाके में रविवार रात अचानक एक मकान की पहली मंज़िल पर जोरदार धमाका हो गया धमाके की आवाज इतनी तेज थी.

राजधानी दिल्ली के रंजित नगर इलाके में रविवार रात अचानक एक मकान की पहली मंज़िल पर जोरदार धमाका हो गया धमाके की आवाज इतनी तेज थी.
कि आसपास के मकानों के शीशे तक टूट गए. साथ ही वहां मौजूद कार भी हिल गई. जब लोगों ने वहां जाकर देखा तो पता चला कि यह धमाका गैस सिलेंडर में हुआ था.
बता दें जब ये धमाका हुआ उस वक्त घर में 2 य़ुवक मौजूद थे जो इस सिलेंडर ब्लास्ट में बुरी तरह झुलस गए, फिलहाल घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.
बताया जा रहा है कि, इनके घर में एक सिलेंडर लीक हो रहा था. रात के वक्त उन्होंने जब किचन में आग जलाने की कोशिश की तो दूसरा सिलेंडर ब्लास्ट हो गया जिससे गैस लीक हो रही थी.
घायलो की पहचान 18 वर्षीय रितेश और 17 वर्षीय अश्वमान के तौर पर हुई है. आग के कारण यह दोनों ही युवक लगभग 70 फीसदी तक झुलस गए हैं. उनके परिजनों को इस हादसें की जानकारी दे दी गई है.
ये भी पढ़े: ठगों ने कुंडली का झांसा देकर लुटे 6.70 लाख रुपए, फिर भी नहीं मिली सरकारी नौकरी










