Late Trains List: सवा तीन घंटे देरी से चलेगी दुर्ग हमसफर, बदलाव के बाद भी देरी

मौसम में सुधार करने के बाद भी सभी यात्रियों की परेशानी दूर होने का नाम नहीं ले रही। शनिवार को दिल्ली आने वाली 25 से ज्यादा ट्रेनें देरी

मौसम में सुधार करने के बाद भी सभी यात्रियों की परेशानी दूर होने का नाम नहीं ले रही। शनिवार को दिल्ली आने वाली 25 से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

सद्भावना एक्सप्रेस 10 घंटे से भी ज्यादा देरी से दिल्ली आएगी। वहीं, देरी से आने की वजह से 11.25 बजे चलने वाली हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर आज सवा तीन घंटे की देरी से दोपहर बाद 2.40 बजे निकलेगी।

ये है ट्रेनों की लेटलतीफी की वजह

गोवा एक्सप्रेस भी 1.25 घंटे की देरी से हजरत निजामुद्दीन से चलेगी होगी। अधिकारियों ने बताया कि काफी जगह पर इन दिनों नई पटरी बिछ रही है और पुरानी पटरी के देख रेख का काम चल रहा है। यह काम पूरा करने के लिए काफी रेलखंड भी ट्रैफिक ब्लाक हो रहा है जिससे ट्रेनों की आना जाना बाधित हो रही है।

तीन घंटे व उससे अधिक देरी से दिल्ली पहुंचने वाली ट्रेनें

  • रक्सौल-आनंद विहार सद्भावना एक्सप्रेस- 10.15 घंटे
  • अमृतसर-नांदेड़ सचखंड एक्सप्रेस-पौने नौ घंटे
  • पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस-सवा सात घंटे
  • पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस- पौने सात घंटे
  • सीएसएमटी मुंबई-अमृतसर एक्सप्रेस-छह घंटे
  • दरभंगा-नई दिल्ली हमसफर क्लोन एक्सप्रेस-पौने पांच घंटे
  • विशाखापट्टनम-हजरत निजामुद्दीन गोवा एक्सप्रेस-सवा चार घंटे
  • बरौनी-नई दिल्ली हमसफर क्लोन एक्सप्रेस- पौने चार घंटे
  • दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन हमसफर एक्सप्रेस-3.20 घंटे
  • मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्त क्रांति एक्सप्रेस-सवा तीन घंटे
  • बांद्रा टर्मिनल-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्वराज एक्सप्रेस-तीन घंटे

यह भी पढ़ें: टीचर पोस्ट पर गवर्नमेंट जॉब प्राप्त का ये अवसर हाथ से न जाने दे, जल्द करले आवेदन

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!