Late Trains: दिल्ली से बिहार जाने वाली ट्रेनें हुई लेट, देखे लिस्ट
जैसा की आप सभी जानते है की बारिश की वजह से काफी यात्रियों की परेशानी देखने को मिल रही है। सबसे ज्यादा परेशान दक्षिण और पश्चिम

जैसा की आप सभी जानते है की बारिश की वजह से काफी यात्रियों की परेशानी देखने को मिल रही है। सबसे ज्यादा परेशान दक्षिण और पश्चिम दिशा के लोगो को हो रही है। दक्षिण और पश्चिम की और से आने जाने वाली ट्रेनें में घंटों विलंब से दिल्ली पहुंच रही हैं।
इस कारण इनके प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ रहा है। कई ट्रेनें आठ घंटे देरी से रवाना हो रही हैं। बिहार से आने वाली कई ट्रेनें भी विलंब से चल रही हैं। हजरत निजामुद्दीन-एर्नाकुलम मिलेनियम एक्सप्रेस (12646) 6.40 घंटे की देरी से सुबह 5.10 बजे की बजाए पूर्वाह्न 11.50 बजे हजरत निजामुद्दीन से चलेगी
ये ट्रेनें चल रही देरी से
हजरत निजामुद्दीन-मदुरै तमिलनाडु संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अब 8.10 घंटे की देरी से सुबह 5.20 की बजाए दोपहर डेढ़ बजे चलेगी। हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब आधे घंटे के देरी से दोपहर 2.35 बजे चलेगी।
आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर क्लोन एक्सप्रेस (05284)-साढ़े चार घंटे की देरी से सुबह 7 की बजाए 11.30 बजे और आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर सुपरफास्ट विशेष (05220) चार घंटे के विलंब से सुबह आठ बजे की जगह दोपहर12 बजे चलेगी।









