5 वर्ष में 60 हजार करोड़ पहुंची देनदारी, रिपोर्ट ने खोली पोल
आम आदमी पार्टी के कार्यकाल के चलते दिल्ली में डीटीसी को मजबूत करने की जगह इसे कमजोर करने का कार्य किया गया। कैग रिपोर्ट को देखें

आम आदमी पार्टी के कार्यकाल के चलते दिल्ली में डीटीसी को मजबूत करने की जगह इसे कमजोर करने का कार्य किया गया। कैग रिपोर्ट को देखें तो यह पता चलता है कि दिल्ली में परिवहन सेवा में सबसे जरुरी डीटीसी के लिए कोई कार्य नहीं हुआ। इससे न सिर्फ डीटीसी को 14000 करोड़ का घाटा हुआ बल्कि देनदारियों में भी बार बार बढ़ोतरी हुई है।
डीटीसी को करोड़ाें के घाटे से उबारने के साथ ही 60 करोड़ की देनदारियों से निपटना भाजपा की दिल्ली सरकार के लिए किसी चुनौती से काफी कम नहीं है। आम आदमी पार्टी की सरकार अपने दोनों कार्यकाल के दौरान दिल्ली में पर्याप्त बसें खरीदने में विफल रही है।
2007 में दिल्ली हाईकोर्ट ने बताया था कि डीटीसी के पास 11 हजार बसों का बेड़ा होना चाहिए। 5 वर्ष बाद दिल्ली कैबिनेट ने तय किया कि दिल्ली में 5500 बसें होंगी। कैग रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च 2022 के अंत में डीटीसी के पास 3937 बसों का बेड़ा था। जिसमें से 1770 यानी करीब 45 फीसदी बसें कबाड़ हो चुकी हैं। जबकि लो फ्लोर बसें 10 वर्ष से अधिक पुरानी थीं, उन्हें जल्द हटाने की योजना थी।
सात साल में 41 बसें आग से जली
कैग रिपोर्ट में कहा गया कि 2015 से मार्च 2022 तक कुल 41 बसों में भीषण आग लगी। इनसे 6 बसों को भीड़ ने जलाई थी, पर इसकी भरपाई नहीं होगी, न ही मरम्मत की गई। 5 बसों में आग लगने के मामले में डीटीसी के करीब काफी कागजात नहीं थे। बाकि की 30 बसों में तकनीकी खराबी की वजह से आग लगी थी। इसमें शार्ट सर्किट, इंजन के अधिक गर्म होने, व्हील ओवरहीट आदि के कारन रहा है। वहीं रिपोर्ट में यह पाया गया कि बसों की देखरेख और निरीक्षण में लापरवाही बरती गई। साथ ही बसों में ईंधन खपत को लेकर भी गड़बड़िया पाई गई हैं।









