तेल डालकर बहू को जलाने पर 70 साल की सास को उम्रकैद, 12 साल पुराना मामला

आज से 12 वर्ष पहले मिट्टी का तेल डालकर बहू को जलाने पर 70 साल की सास को कड़कड़डूमा कोर्ट ने उम्रकैद की सजा दी है। साथ ही

आज से 12 वर्ष पहले मिट्टी का तेल डालकर बहू को जलाने पर 70 साल की सास को कड़कड़डूमा कोर्ट ने उम्रकैद की सजा दी है। साथ ही पांच हजार रुपये जुर्माना भी लगेगा है। इस मामले में आरोपित मृतका के पति अनिल तथा ससुर रतन लाल की कुछ वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है।

मौजपुर आदर्श मौहल्ला गली नंबर-15 की निवासी संतोष की 20 नवंबर 2011 को जला दिया था। 90 फीसदी झुलसी हुई हालात में उनको जीटीबी अस्पताल में ले जाया गया था।

अस्पताल में तोड़ा था दम
इस हालत में संतोष ने बयान दिया कि उनका पति अनिल से झगड़ा था। जिसकी वजह से सास कृष्णा देवी ने पति अनिल और ससुर रतन लाल के सामने मिट्टी का तेल छिड़क कर उन्हें जला दिया। हादसे के सात दिन बाद संतोष ने इलाज के चलते अस्पताल में दम तोड़ा था।

केस के विचाराधीन रहने के चलते जून 2016 में आरोपित ससुर रतन लाल की मृत्यु हो गई थी। अप्रैल 2021 में आरोपित पति अनिल की मौत हो गयी। इस मामले में सास कृष्णा देवी को बहू की हत्या में दोषी ठहराया गया था। सोमवार को उसे सजा सुनाई गई है।

यह भी पढ़ें: टीचर पोस्ट पर गवर्नमेंट जॉब प्राप्त का ये अवसर हाथ से न जाने दे, जल्द करले आवेदन

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!