दिल्ली

दिल्ली में हलकी बारिश से गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड, जाने मौसम का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है जैसा की आपको पता है कि दिल्ली में अब तक ठंड ने दस्तक नहीं दी है

देश की राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है जैसा की आपको पता है कि दिल्ली में अब तक ठंड ने दस्तक नहीं दी है मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 10 नवंबर को यानि कल हलकी बूंदा बांदी हो सकती है जिस वजह से तापमान में कमी आएगी। इसके अलावा बताया जा रहा है कि कुछ दिनों बाद दिल्ली में हल्का कोहरा नजर आ सकता है।

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है 11 नवंबर से तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है इसके अलावा 12 नवंबर को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसी का साथ 13 नवंबर को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

नवंबर के महीने में आमतौर पर दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में ठंडी हवाएं चलती है ये हिमालय और कई बार तो उसके भी पार युरिपयों देशों तक से ठंडी हवाएं लेकर आती है लेकिन पिछले कुछ दिनों में हवाओं का रुक बदला हुआ है मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक ने बताया कि मौजूदा रिकॉर्ड अधिकतम तापमान की वजह यही पुरवैय्या हवाएं ही हैं।

Accherishtey

ये भी पढ़े: इस जगह निकले है नर्सिंग अधिकारी भर्ती के लिए 433 पद, ऐसे करे अप्लाई

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button