दिल्ली में इन 4 दिन नहीं मिलेगी कही भी शराब! सरकार ने घोषित किया ड्राई डे
देश में जुलाई के अंतिम सप्ताह से ही लेकर सितंबर के महीने तक बहुत से प्रमुख त्यौहार और राष्ट्रीय पर्व का अवसर भी शुरू हो जायेगा

दिल्ली में बहुत से लोग है जो शराब का सेवन करते है और इसी के चलते अब आने वाले समय में देश में कई प्रमुख त्योहारों का समय शुरू होने वाला है जिसको लेकर अब दिल्ली सरकार द्वारा कुछ दिशा निर्देश भी जारी किये गए है जिसमे प्रमुख त्यौहारों और नेशनल फेस्टिवल के अवसर पर भी कुल चार दिनों तक राजधानी में ड्राई डे घोषित करने का फैसला ले लिया गया है।
बता दें कि इसके चलते अब दिल्ली में भी शराब की दुकानें पूरी तरह से पाबंदी रहने वाली है और अगर इन दिनों किसी भी क्षेत्र में दूकान खोलकर कानून किसी भी तरीके का उल्लंघन किया जाता है तो उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही मिली जानकारी के चलते आबकारी विभाग द्वारा भी दिल्ली सरकार को अगले 2 महीने के लिए चार दिनों को ड्राई डे पूरी तरह घोषित करने के लिए एक पूरा प्रस्ताव भी दिया गया था।
ऐसे में जुलाई के अंतिम सप्ताह से ही बहुत से त्यौहार का सीजन शुरू हो रहा है और इस दौरान भारी संख्या में भी लोग बाजारों में खरीदारी और प्रमुख स्थलों पर परिवार के साथ घूमने के लिए भी निकलने वाले है और इसके चलते दिल्ली सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि राजधानी में चार दिन ड्राई डे घोषित रहेगा, 15 अगस्त को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस, जिसमें 29 जुलाई को मोहर्रम, वही 28 सितंबर को ईद-ए-मिलाद की डेट और 7 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी भी इसमें शामिल हो रखी है जिनमे दिल्ली में शराब की दुकानें पूरी तरह बंद रहने वाली है।
2 महीनों तक त्यौहार का समय
हालाँकि, देश में जुलाई के अंतिम सप्ताह से ही लेकर सितंबर के महीने तक बहुत से प्रमुख त्यौहार और राष्ट्रीय पर्व का अवसर भी शुरू हो जायेगा और इस दौरान भारी संख्या में लोग खरीदारी के लिए निकलते नज़र आते हैं और प्रमुख स्थलों पर अपने परिवार के साथ ही घूमने के लिए भी निकलते हैं। ऐसे में अब प्रशासन पर शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने की भी बड़ी जिम्मेदारी रखी गयी है और राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस व गांधी जयंती पर पहले से ही शराब बिक्री पर पाबंदी हमेशा से ही लगी रहती है।
ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम










