लिव इन पार्टनर ने लड़की को मार डाला और हुआ फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश की राजधनी दिल्ली के साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के मुनिरका इलाके में एक युवक ने पीट-पीटकर एक युवती को अधमरा कर वहां से भाग गया।

देश की राजधनी दिल्ली के साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के मुनिरका इलाके में एक युवक ने पीट-पीटकर एक युवती को अधमरा कर वहां से भाग गया। पुलिस ने युवती को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत बता दिया। मृतका की शिनाख्त मणिपुर के रहने वाले लहिंग जनेंग (27) से हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। किशनगढ़ थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया। आरोपी की शिनाख्त मणिपुर के जगमिनथांग उर्फ जंगमिंथ से हुई है। उसने अपना जुर्म भी अपना लिया है। पुलिस ने आरोपी का खून से सना कपड़ा तथा मोबाइल भी बरामद कर लिया है।

डीसीपी सुरेंद्र चौधरी के मुताबिक, 8 अप्रैल की दोपहर को किशनगढ़ थाना पुलिस को जानकारी मिली कि मुनिरका में एक मकान की 5वीं मंजिल पर एक युवती बेहोश हालत में थी। उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले। जानकारी प्राप्त होते ही वहां पर पहुंची पुलिस ने युवती को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किशनगढ़ थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला किया। एसीपी रणबीर सिंह की देखरेख में पुलिस टीम ने जांच शुरू की।

दो साल से मुनिरका में रह रही थी जनेंग
पुलिस को पता चला कि लहिंग जनेंग पिछले दो वर्ष से मुनिरका में रह रहीं थीं। वह और जंगमिंथ पिछले एक वर्ष से लिव इन में रह रहे थे। 7 अप्रैल को उनके रूम पर लहिंग के तीन दोस्त कपगौलाल, नेमनेथेम, किमनेथेम पार्टी के लिए आए थे। तीनों के जाने के बाद जंगमिंथ और लहिंग का झगड़ा हो गया। इसके बाद उसने लहिंग से मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गईं थीं।

पुलिस को गुमराह करता रहा आरोपी
पुलिस ने कपगौलाल, नेमनेथेम, किमनेथेम से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि दो दिन पहले जंगमिंथ ने लहिंग के साथ मारपीट की थी। पार्टी के दौरान भी उसने लहिंग को धमकाया था। इधर पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया। डीसीपी के अनुसार पहले आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, पर सख्ती से जांच करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने कहा कि वह पिछले एक साल से लहिंग के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। उनके बीच संबंध ठीक नहीं थे। उसे किसी अन्य व्यक्ति के साथ लहिंग के संबंध होने का शक था। पार्टी वाले दिन भी इसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ था।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!