लिफ्ट देकर करते थे लूटपाट, पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली
पकडे गए बदमाशों की पहचान साबिर अंसारी और रियाजुद्दीन के रूप में हुई है और एक आरोपी साबिर शातिर है। आरोपी ने एक मीडिया संस्थान का फर्जी...

नोएडा के सेक्टर-24 कोतवाली क्षेत्र में नाले के समीप देर रात के समय मोटर साइकिल सवार बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस घटना के दौरान दोनों बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गए हैं। पकडे गए दोनों आरोपी लिफ्ट देकर लूटपाट करते थे।
आरोपियों के पास से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, दो तमंचा, दो कारतूस, मीडिया संस्थान का एक आईकार्ड और लूटे गए 5670 रुपये भी पुलिस ने बरामद कर लिए है। पकडे गए बदमाशों की पहचान साबिर अंसारी और रियाजुद्दीन के रूप में हुई है। एक आरोपी साबिर बोहोत शातिर है। उसने मीडिया संस्थान का एक फर्जी आईकार्ड बनवा रखा था, जिसे दिखा कर आरोपी, पुलिस को चकमा देता था।
छानबीन में पता लगा की ये आईकार्ड फर्जी है। पकडे गए दोनों आरोपियों ने दो दिन पहले अजय नाम के एक व्यक्ति को मोरना बस स्टैंड के पास से काले रंग की स्कार्पियों कार में कासगंज ले जाने बात कह कर लिफ्ट दे दी थी। इसके बाद हिमगिरी सोसाइटी के समीप पीड़ित को तमंचा दिखाकर 10 हजार रुपये लूट लिए थे। यूपीआई (UPI) से भी 1450 रुपये नकदी ट्रांसफर करा लिए थे।
इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस एफआईआर (FIR) दर्ज कर छानबीन कर रही थी लेकिन इसी दौरान शनिवार देर रात को दोनों आरोपी फिर से अरावली सोसाइटी के आसपास देखे गए। जांच के समय पुलिस को चकमा देकर दोनों आरोपी फरार हो गए। आरोपियों का पीछा करने के बाद सेक्टर-24 थाने के समीप पुलिस ने घेराबंदी की थी।
आरोपियों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया था। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों को गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है। पकडे गए दोनों आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-24, बीटा दो सेक्टर थाना में मामले दर्ज हैं। इसके अलावा राजधानी दिल्ली के थानों में दर्जन भर से ज्यादा केस दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। एडीसीपी (ADCP) आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि साबिर अंसारी हरिनगर दिल्ली और रियाजुद्दीन खानपुर राजधानी दिल्ली का रहने वाला है।
यह भी पढ़े: आईफोन के लिए बटला हाउस इलाके में युवक की गोली मारकर हत्या










