प्यार करना युवक को पड़ा महंगा, पहले पीटा फिर काटा प्राइवेट पार्ट

देश की राजधानी दिल्ली के राजौरी गार्डन से एक मारपीट का मामला सामने आया है. बता दें कि, राजौरी गार्डन इलाके में रहने वाले एक युवक और युवती भागकर शादी कर ली

देश की राजधानी दिल्ली के राजौरी गार्डन से एक मारपीट का मामला सामने आया है. बता दें कि, राजौरी गार्डन इलाके में रहने वाले एक युवक और युवती भागकर शादी कर ली. जिस वजह से युवती के परिवार वालो ने युवक की पिटाई कर दी.

इतना ही नहीं युवक की पिटाई करने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट को भी काट दिया, इस हादसे को अंजाम देने के बाद युवक को सागरपुर में फेका और आरोपी वहाँ से फरार हो गए. जानकारी के मुताबिक, युवक को नजदीकी सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहाँ उसकी हालत काफी गंभीर बताई जारी है.

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने आरोपी पर जान से मरने की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया गया है. इसी के साथ पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

आपको बता दे, पीड़ित अपने परिवार के साथ रघुवीर नगर में रहता है. उसका सागरपुर की रहने वाली एक युवती के साथ 2 साल से प्रेम सम्बन्ध थे. परिवार वालों के शादी के लिए तैयार न होने पर दोनों ने भागकर जयपुर के मंदिर में शादी कर ली थी.

शादी के बाद दोनों 22 दिसंबर को दिल्ली वापिस लौटे, लेकिन इसकी भनक युवती के परिवार को पड़ गयी थी. युवती के घरवाले दोनों को एक साथ सागरपुर ले गए और वहां पर युवक के साथ मारपीट की गई और उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया.

Hair Crown

ये भी पढ़े: दिल्ली: शादीशुदा महिला से दुष्कर्म, आरोपी ने अश्लील वीडियो इंटरनेट पर किया वायरल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!