दिल्ली में गाड़ी की टक्कर से फ्लाईओवर के नीचे गिरा युवक, हुई मौत
देश की राजधानी दिल्ली के पूर्वी क्षेत्र के एनएच-24 पर एक बेहद ही दर्दनाक हादसा सामने आया है। बता दें, यहां फ्लाईओवर पर जा रहा एक युवक

देश की राजधानी दिल्ली के पूर्वी क्षेत्र के एनएच-24 पर एक बेहद ही दर्दनाक हादसा सामने आया है। बता दें, यहां फ्लाईओवर पर जा रहा एक युवक गाड़ी की टक्कर से नीचे जा गिरा। नीचे गिरने के कारन से युवक की मृत्यु हो गई। इस मामले की सुचना देते हुए दिल्ली पुलिस ने कहा कि मृतक की शिनाख्त गाजियाबाद के रहने वाले राकेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि यह एक्सीडेंट पांडु नगर थाना क्षेत्र के मंगलम कट फ्लाईओवर के पास आधी रात को हुई थी।
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मंगलम कट फ्लाईओवर के पास एक शख्स का खून से लथपथ शव मिला। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर एक बाइक और एक कार मिले। पुलिस ने बताया कि फ्लाईओवर से गिरने के बाद एक ऑटो चालक ने शख्स को हॉस्पिटल पहुंचा दिया था, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया।
पांडुनगर के निवासी ऑटो चालक अमित कुमार ने कहा कि आधी रात को वो गाजीपुर की और रिक्शे से जा रहा था। इस चलते उसने देखा कि मंगलम कट के पास फ्लाईओवर के नीचे एक युवक एक्सीडेंट के बाद गिरा। ऑटो वाले ने कहा कि काफी ऊंचाई से गिरने की वजह से युवक को काफी चोट लगी थी। इस के चलते ऑटो चालक ने घायल युवक को अस्पताल ले जाने का फैसला किया। एलबीएस अस्पताल लेकर पहुंचने से पहले ही शख्स की मौत हो गई थी।









