नजफगढ़ में आग लगने से व्यक्ति की मौत, आदत ही बनी जान जाने की वजह

दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में मंगलवार को सुबह-सुबह एक घर में आग लगने से एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में झुलसकर मौत हो गई। बताया जा रहा है

दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में मंगलवार को सुबह-सुबह एक घर में आग लगने से एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में झुलसकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, मृतक शराब और बीड़ी पिता था। और जांच के अनुसार, कमरे में आग लगने का कारन बीड़ी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है। मृतक की पहचान राजेंद्र डागर के रूप में हुई है।

बता दें मृतक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ प्रेम नगर फेज तीन का रहने वाला था। मंगलवार सुबह करीब 4.23 बजे पुलिस और दमकल विभाग को एक मकान में आग लगने की खबर मिली। यह जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ी वहां मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कमरे में लगी आग पर काबू पा लिया। तलाशी के वक्त कमरे में राजेंद्र झुलसी हुई हालत में मिला। पुलिस ने मृतक के घरवालों से पूछताछ कि, जिसमें बताया कि राजेंद्र को शराब और बीड़ी पीने कि लत लगी हुई थी, इसलिए वह परिवार के सदस्यों से अलग कमरे में सोते थे।

पुलिस को आशंका है कि बीड़ी जलते वक्त बिस्तर में आग लग गई होगी और धुएं कि चपेट में आने से वह बेहोश हो गया। जिसके कारन से उन्हें आग लगने का पता नहीं चला। पुलिस मौके पर क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल शुरू करवाई है।

Accherishtey

यह भी पढ़ें: भारत में इन 4 धांसू कारों के आने वाले हैं सीएनजी मॉडल, इस साल होंगी लॉन्च

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!