गाजीपुर लैंडफिल साइट पर पहुंचे मनीष सिसोदिया, अब नहीं बनने देंगे कूड़ा ग्राउंड
दिल्ली में बढ़ते कूड़े के ढ़ेर से दिल्लीवासी अब काफी परेशान हो गए है सिसोदिया ने कहा है कि आप सरकार के पास कूड़ा हटाने का पूरा प्लान तैयार है।

दिल्ली में बढ़ते कूड़े के ढ़ेर से दिल्लीवासी अब काफी परेशान हो गए है और साथ ही अब इस पे सियासत भी हो रही है। इसी को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया गाजीपुर स्थित एक लैंडफिल साइट पर पहुंचे हैं। इस लैंडफिल साइट पर एक दीवार गिरने से हंगामा हो रहा है। और इस दौरान उन्होंने कहा है कि गाजीपुर स्थित कूड़े के पहाड़ की ऊंचाई कम दिखाने के लिए कूड़े को फैलाकर भाजपा ने गाजीपुर मंडी की दीवार भी गिरा दी है। और अब भाजपा के कुकर्मों का खुलासा भी होगा।
सिसोदिया ने कहा कि अब भाजपा के पास कूड़े को लेकर कोई भी प्लान नहीं है। लेकिन लैंडफिल साइट पर कूड़े का काम और भी फैलाना गलत है। इससे गाजीपुर मंडी के लोग काफी परेशान हैं। दिल्ली में आगे से अब कोई भी कूड़ा ग्राउंड नहीं बनने देंगे। मनीष सिसोदिया ने कहा है कि आप सरकार के पास कूड़ा हटाने का पूरा प्लान तैयार है।
मनीष सिसोदिया ने अब बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा है कि अगले चुनाव से पहले यहां पर कोई भी कूड़ा नहीं दिखाई देगा। बीजेपी ने कूड़े के पहाड़ की ऊंचाई कम करने के लिए आसपास कूड़ा फैलाना शुरू कर दिया है। 6 महीने पहले ही खाली जगह पर कूड़े के छोटे-छोटे पहाड़ बनाना शुरू कर दिया है। हीरो बनने के चक्कर में बीजेपी ने ऊपर से कूड़ा उतारकर नीचे की तरफ़ बिखेर दिया। जिससे यहां की दीवार टूट गई।
सिसोदिया ने आगे कहा कि शुक्र है कि रात में यहां कोई भी नहीं था। यहां पर बच्चों का आश्रम भी है। लोग भी नहीं थे, वरना कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। ये खाली जगह कूड़ा फैला रहे हैं। बीजेपी के सभी नेताओं के दिमाग में कूड़ा भरा हुआ है। अगर ईमानदारी से काम करेंगे, तो सारी समस्याओं का हल हो सकता है। बीजेपी वालों ने सिर्फ पैसा कमाने के लिए ही काम किया है। अगर कूड़ा देखना है तो लैंडफिल साइट पर आ जाएं। ये जनता का भी मुद्दा है।
ये भी पढ़े: Netflix यूजर्स के लिए ख़ुशख़बरी, अब हर महीने देने होंगे इतने रुपए










