मनीष सिसोदिया का आरोप, भाजपा ने कहा AAP छोड़कर BJP में आ जाओ
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें बीजेपी की ओर से ऑफर मिला है की तुम बीजेपी में शामिल हो जाओ

दिल्ली के डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर आरोप लगाया है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि उन्हें बीजेपी की तरफ से यह ऑफर आया था कि अगर वह भगवा दल में शामिल हो जाएंगे तो उनके खिलाफ ईडी व सीबीआई के सारे केस बंद कर दिए जाएंगे।
सिसोदिया के घर कुछ दिन पहले दिल्ली आबकारी नीति को लेकर सीबीआई की रेड पड़ी थी। इसके बाद मनीष सिसोदिया पर केस भी दर्ज किया गया था। सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, ‘मेरे पास भाजपा का संदेश आया है- “आप” तोड़कर भाजपा में आ जाओ, हम सारे CBI ED के केस बंद करवा देंगे।
मेरा भाजपा को जवाब- मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूँ, राजपूत हूँ। सर कटा लूँगा लेकिन भ्रष्टाचारियो-षड्यंत्रकारियोंके सामने झुकूँगा नहीं। मेरे ख़िलाफ़ सारे केस झूठे हैं। जो करना है तुम कर लो’
मेरे पास भाजपा का संदेश आया है- “आप” तोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे CBI ED के केस बंद करवा देंगे
मेरा भाजपा को जवाब- मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूँ, राजपूत हूँ। सर कटा लूँगा लेकिन भ्रष्टाचारियो-षड्यंत्रकारियोंके सामने झुकूँगा नहीं। मेरे ख़िलाफ़ सारे केस झूठे हैं।जो करना है कर लो
— Manish Sisodia (@msisodia) August 22, 2022
सीबीआई ने छापे के बाद मनीष सिसोदिया के घर से शराब घोटाले से जुड़े दस्तावेज जब्त करे और उसे ईडी को सौंप दिए है। माना जा रहा है कि केंद्रीय एजेंसी इस मामले में अब आगे की कार्रवाई कर सकती है। केंद्रीय जांच एजेंसी CBI ने उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ मुकदमा लिखने से पहले राष्ट्रपति से इसकी मंजूरी ली थी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की इजाजत के बाद सीबीआई ने 17 अगस्त को FIR दर्ज की। सीबीआई दिल्ली सरकार की आबकारी नीति 2021-22 में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है। किसी केंद्रशासित प्रदेश के विधायक की जांच करने के लिए राष्ट्रपति की अनुमति चाहिए होती है। सिसोदिया के घर पर छापे के बाद CBI अफसर बरामद कागजात व इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड को खंगाल रहे हैं और सभी को बुलाकर पूछा जाएगा कि वह सब किसके कहने पर किया गया?
यह भी पढ़े: दिल्ली नगर निगम का कर्मचारी दो लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार










