दुष्कर्म के आरोप के बाद की थी महिला से शादी, बाद में पहाड़ों से खाई में फेंक कर की हत्या

दुष्कर्म के आरोपी ने उसी महिला से शादी की, फिर उसे पहाड़ पर घुमाने के बहाने ले जाकर खाई में फेंका, आरोपी हुआ गिरफ्तार

देश की राजधानी दिल्ली में एक अचंभित कर देने वाली खबर सामने आई है। दिल्ली के डाबरी मोड़ थाने के इलाके से पता चला है कि एक 24 वर्ष के व्यक्ति ने अपनी पत्नी को नैनीताल ले जाकर पहाड़ से फेंक दिया। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया है और अब उससे मामले की छानबीन की जा रही है, आरोपी उत्तराखंड का रहने वाला है।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने क़त्ल की वजह बताते हुए कहा कि एक 29 वर्ष की महिला ने 14 जुलाई 2020 को एक शिकायत दर्ज कराई थी। I इसके अनुसार राजेश राय नामक एक व्यक्ति ने उसको शादी के सपने दिखाकर उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने राजेश राय को 8 अगस्त 2020 को गिरफ्तार कर लिया था और उसको तिहाड़ जेल भेज दिया था।

आरोपी के गिरफ्तार होने के कुछ समय बाद पीड़ित महिला ने कोर्ट में हलफनामा देकर अपनी शिकायत वापिस ले ली और कहा कि आरोपी (राजेश राय) उससे शादी करेगा। कोर्ट ने दोषी को 10 अक्टूबर को ज़मानत दे दी और इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। लड़की के घर वाले दिल्ली के महेंद्र पार्क इलाके के निवासी हैं।

Tax Partner

लड़की के घर वालो का आरोप है कि उनकी बेटी से उनका संपर्क बेटी के ससुराल जाने के तुरंत बाद ही टूट गया था। काफी बार प्रयास करने के बाद भी उनकी बेटी का फ़ोन नहीं लग रहा था। इसके बाद लड़की के घर वालों ने कोर्ट की सहायता से पुलिस को सारा मामला बताया, पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से दोषी (राजेश राय) को गिरफ्तार किया।

दिल्ली पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान राजेश राय ने बताया कि अपनी पत्नी के साथ रोज़ हो रहे झगड़ों से वह तंग आ गया था, इसलिए वह उसे नैनीताल ले गया और उसको पहाड़ से धक्का दे दिया। दिल्ली पुलिस महिला के शव की तलाश के लिए नैनीताल निकल गई है। 

ये भी पढ़े:- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े जासूस का मिला पाकिस्तानी कनेक्शन 

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!