शहीद ASI शंभु दयाल के परिवार को मिलेंगे 1 करोड़ – अरव‍िंद केजरीवाल

एएसआई शंभु दयाल को उपचार के ल‍िए बीएलके हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां शंभु शहीद हो गए थे। शहीद एएसआई शंभु दयाल को राजधानी द‍िल्‍ली...

राजधानी द‍िल्‍ली के मायापुरी थाने में तैनात सहायक उप-न‍िरीक्षक (ASI) शंभु दयाल को गत 4 जनवरी वाले दिन एक स्नैचर ने पकड़ने के दौरान शंभु दयाल को चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर द‍िया था। इस हमले के बाद घायलावस्‍था में एएसआई शंभु दयाल को उपचार के ल‍िए बीएलके हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां शंभु शहीद हो गए थे। शहीद एएसआई शंभु दयाल को राजधानी द‍िल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरव‍िंद केजरीवाल ने भी शंभु दयाल को श्रद्धांजल‍ि दी है और उनकी शहादत पर गर्व भी जताया है।

अरव‍िंद केजरीवाल ने शंभु दयाल के पर‍िजनों को एक करोड़ की सम्‍मान राश‍ि देने का ऐलान भी क‍िया है। सीएम अरव‍िंद केजरीवाल ने ट्वीट के माध्यम से कहा है-‘ जनता की रक्षा करते हुए दिल्ली पुलिस के ASI शंभु जी ने अपनी जान तक की परवाह नहीं की और वे शहीद हो गये। हमें उन पर बहुत गर्व है और साथ ही उनकी जान की कोई कीमत नहीं पर उनके सम्मान में हम शहीद शंभु दयाल के पर‍िजनों को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देंगे। बता दे की बीती 4 जनवरी को दिल्ली के मायापुरी थाने में तैनात ASI शंभु दयाल ने जब एक स्नैचर को पकड़ा तो उसने उस दौरान चाकू से ASI पर हमला कर दिया जिससे ASI गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

BLK अस्पताल में उपचार के दौरान वे शहीद हो गए। द‍िल्‍ली पुल‍िस कम‍िश्‍नर संजय अरोड़ा की तरफ से शहीद ASI शंभु दयाल को श्रद्धांजल‍ि दी गई थी। 8 द‍िसंबर को उन्होंने ट्वीट क‍िया- ‘ दिल्ली पुलिस के ASI शंभु दयाल का कर्तव्य के प्रति समर्पित भाव एवं बलिदान, भावी पीढ़ी को कर्तव्यपथ पर निर्भीकता से अग्रसर होने की हम सबको प्रेरणा देता रहेगा। पुल‍िस कम‍िश्‍नर सहित काफी संख्या में अधिकारियों ने शहीद ASI शंभु दयाल को पुष्पांजलि अर्पित की और साथ ही उनकी अर्थी को कंधा देकर नम आंखों से अपने साथी शंभु दयाल को अंतिम विदाई दी।

Accherishtey

ये भी पढ़े: वजीराबाद में ATM कैश वैन के गार्ड की हत्या, बदमाश 8 लाख लूट कर फरार

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!