दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में ज़बरदस्त धमाका, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां

राजधानी दिल्ली के रोहिणी कोर्ट (Rohini Court) में अचानक ब्लास्ट होने की ख़बर सामने आई है, जिससे अफरा-तफरी मच गई है

राजधानी दिल्ली के रोहिणी कोर्ट (Rohini Court) में अचानक ब्लास्ट होने की ख़बर सामने आई है, जिससे अफरा-तफरी मच गई है। पता चला कि ब्लास्ट बैग में हुआ है। जिसमें 2 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। उन्हें नजदीकी हॉस्पिटल में पहुंचाया गया है।

यह घटना रोहिणी कोर्ट नंबर 102 की आज साढ़े 10 बजे के बाद कि बताई जा रही है। हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस की तरफ से कोई भी अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। सुरक्षा को देखते हुए मौके पर पुलिस की टीम काफी संख्या में पहुंच गई है।

फायर कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार 10:40 पर इस ब्लास्ट की सूचना कंट्रोल रूम को मिली है। वहीँ मौके पर अलग-अलग फायर स्टेशनों से 7 गाड़ियां भेजी गई हैं। एहतियातन डिविजनल फायर ऑफिसर एमके चट्टोपाध्याय सहित कई फायर ऑफिसर भी मौके पर पहुंच गए हैं।

फायर कंट्रोल रूम के अनुसार इस हादसे में एक शख्स घायल हुआ है। मौके पर छानबीन चल रही है।

 Aadhya technology

ये भी पढ़े: Delh-NCR में 3 हथियार स्मगलर गिरफ्तार, 20 से ज़्यादा अवैध पिस्टल बरामद

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!