दिल्ली के कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, मोके पर 25 गाड़ियां

देश की राजधानी दिल्ली के बक्करवाला इलाके में रविवार की सुबह भीषण आग लगी। राजीव रत्न आवास के करीब एक कपड़े की फैक्ट्री में

देश की राजधानी दिल्ली के बक्करवाला इलाके में रविवार की सुबह भीषण आग लगी। राजीव रत्न आवास के करीब एक कपड़े की फैक्ट्री में आग लगी। आग का मामले की जानकारी मिलते ही वहां पर दमकल की 25 गाड़ियां आयी और आग बुझाने का काम चालू है। अभी तक किसी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं मिली। यह सुचना दिल्ली फायर सर्विस की तरफ से दी गई है।

डीटीसी की बस में लगी आग

इससे पहले दिल्ली के महिपालपुर में भी यात्रियों को लेकर जा रही डीटीसी की एक बस में शुक्रवार की दोपहर को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने कहा कि इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि डीटीसी की बस में दोपहर 3:24 बजे आग लगने की जानकारी प्राप्त हुई थी, जिसके बाद दमकल की 3 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

डीएफएसस के एक अधिकारी ने बताया कि 45 मिनट की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया, पर वाहन पूरी तरह से जल गया। डीटीसी की लो-फ्लोर बस IGIA से वसंत कुंज की तरफ जा रही थी। आग लगने के उसी वक्त यात्री और वाहन चालक नीचे उतर गए।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!