दिल्ली की बवाना में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मोके पर दमकल की 25 गाड़ियां मौजूद

देश की राजधानी दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। दमकल की 25 गाड़ियां मोके पर पहुंची है। फायर

देश की राजधानी दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। दमकल की 25 गाड़ियां मोके पर पहुंची है। फायर ऑफिसर राम गोपाल मीना ने बताया की, ‘आग लगने की सुचना कल रात करीब 1:30 बजे प्राप्त हुई। आग को काबू करने के लिए मौके पर 25 गाड़ियां आई। जानकारी के अनुसार, आग लगने से काफी भारी नुकसान हुआ है पर घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। आग को काबू में लिया गया है।’ ज्यादा विवरण की प्रतीक्षा है।

जानकारी के अनुसार, यह फैक्ट्री बवाना के साईं धर्म कांटा के करीब है। आग इतनी ज्यादा थी कि इसकी लपटें काफी ऊंचाई तक देखने को मिली। दमकल विभाग के अनुसार, आग लगने की वजह साफ नहीं हुई। जानकारी में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली। फिलहाल कूलिंग का काम किया जा रहा है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!