दिल्ली के बवाना इलाके में लगी भीषण आग, 17 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद
दिल्ली में लगातार आग लगने की घटना सामने आ रही है। बता दें कि अब दिल्ली के बवाना इलाके में आग लगने की घटना सामने आ रही है।

दिल्ली में लगातार आग लगने की घटना सामने आ रही है। बता दें कि अब दिल्ली के बवाना इलाके में आग लगने की घटना सामने आई है। दिल्ली के बवाना इलाके एक मैनुफैक्चरिंग यूनिट में भीषण आग लग गई है। वही आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 17 गाड़िया मौके पर मौजूद है।
न्यूज़ एजेंसी ANI के मुताबिक आग इतनी भीषण लगी थी कि दमकल की 17 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। वही आग लगने की वजह अभी सामने नहीं आयी है। इसके अलावा किसी व्यक्ति के हताहत की खबर भी सामने नहीं आयी है। फिलहाल आग को भुझाने का काम जारी है।
Delhi | Fire breaks out in a manufacturing unit in Bawana Industrial Area, 17 fire tenders rushed to the site pic.twitter.com/a5XTlvWiFj
— ANI (@ANI) May 19, 2022
यह भी पढ़े: दिल्लीवालों को मिलेगी Ropeway सुविधा, इस मेट्रो स्टेशन से घर जाना होगा और भी आसान










