नरेला की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 2 और फैक्ट्रियां भी आई चपेट में

नरेला औद्योगिक क्षेत्र में आज दोपहर जूते की फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि इससे आसपास वाली दो और फैक्टरियां चपेट में आ गयी

नरेला औद्योगिक क्षेत्र में आज दोपहर जूते की फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि इससे जूते की फैक्ट्री के आसपास वाली दो और फैक्टरियां आग की चपेट में आ गयी।

मिली जानकारी के मुताबिक़ जिस समय फैक्ट्री में आग लगी। उस समय फैक्ट्री में कोई मौजूद नहीं था जिसकी वजह से किसी को कोई क्षति नहीं पहुंची है।

दमकल विभाग की दर्जनभर गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए 22 दमकल गाड़ियाँ बुलाई गयी।

आग इतनी भीषण थी कि आग पर दो घंटे में काबू पाया गया। इस पूरे मामले को पुलिस ने दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

Insta loan services

ये भी पढ़े: दिल्ली में मई और जून के महीने में पड़ सकती है भीषण गर्मी

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!