Massive Fire in Delhi: शास्त्री पार्क की फर्नीचर दुकानों में लगी भीषण आग

राजधानी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में स्थित फर्नीचर मार्केट में शुक्रवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा...

Massive Fire in Delhi: शास्त्री पार्क की फर्नीचर दुकानों में लगी भीषण आग

देर रात मची अफरा-तफरी, दमकल की गाड़ियों पर पथराव के भी आरोप

राजधानी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में स्थित फर्नीचर मार्केट में शुक्रवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और लाखों रुपये का फर्नीचर, प्लाईवुड और अन्य सामान जलकर राख हो गया। मौके पर मौजूद लोगो के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा मार्केट धुएं और आग की लपटों से भर गया। Market में बड़ी मात्रा में लकड़ी, foam, plywood और अन्य ज्वलनशील सामान मौजूद था, जिसकी वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया।

दिल्ली फायर सर्विस को देर रात करीब 11:57 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद शुरुआत में कुछ दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। लेकिन आग की गंभीरता को देखते हुए बाद में करीब 25 से 30 fire tenders मौके पर लगाए गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

घटना के दौरान स्थानीय लोगों में भारी नाराज़गी देखने को मिली। आरोप है कि शुरुआती response काफी धीमा था, जिसके चलते गुस्साई भीड़ ने दमकल की गाड़ियों पर पथराव भी कर दिया। हालांकि बाद में पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित किया।

फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है, लेकिन कई दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। व्यापारी अब अपने नुकसान का आकलन कर रहे हैं। वहीं FSL टीम और पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है। शुरुआती तौर पर short circuit की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

दिल्ली के शास्त्री पार्क की यह फर्नीचर मार्केट पहले भी आग की घटनाओं को लेकर चर्चा में रह चुकी है। साल 2021 में भी यहां भीषण आग लगी थी, जिसमें 200 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक हो गई थीं।

इस ताजा हादसे ने एक बार फिर दिल्ली के भीड़भाड़ वाले मार्केट्स में Fire Safety व्यवस्था और Emergency Response System पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रही आग की घटनाओं के बावजूद अगर मार्केट्स में सुरक्षा इंतजाम मजबूत नहीं किए गए, तो आने वाले समय में ऐसे हादसे और भी खतरनाक साबित हो सकते हैं।

ये भी पढ़े: Delhi New IFC Rules: अब घर बनाना होगा सस्ता, Middle Class को राहत

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!