
Delhi MCD Election: दिल्ली में निगम चुनाव अगले महीने यानी अप्रैल में होने वाले हैं। लेकिन उससे पहले ही उसे टालने की मांग उठ गई।
यह मांग करने वाले विजेंद्र मनोनीत निगम पार्षद हैं।
उत्तरी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति में चर्चा के दौरान पूर्व स्टैडिंग कमेटी के डिप्टी चेयरमैन विजेंद्र यादव ने कहा कि, तीनों निगमो को एक किया जाए और 6 महीने बाद निगम चुनाव हो। जब विजेंद्र ने ये मांग उठायी तो दिल्ली स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन जोगीराम जैन ने भी ये कहा कि ये सभी के मन में है।
सूत्रों ने बताया कि 12 मार्च को होने वाली बैठक में दिल्ली के नगर निगम चुनाव टालने का मुद्दा उठाया जा सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि दिल्ली के नगर निगम चुनाव टालने और तीनों निगमों को एक करने का निर्णय हो सकता है।
2012 में निगम के तीन फाड़ करके ईस्ट, साउथ और नॉर्थ एमसीडी बनाने के पीछे मंशा दिल्ली के लोगों के काम आसानी से होंगे लेकिन हुआ इसका ठीक उल्टा।
तीनों निगमो के एक होने से कमाई और खर्च अलग-अलग नही बल्कि यूनिफाइड होगा लिहाजा कर्मचारियों को सैलरी मिल सकेगी।
ये भी पढ़े: दिल्ली में इन 15 जगहों के अलावा फेंका मलबा तो लगेगा हज़ारों का जुर्माना