MCD ने बढ़ाई होटल, बैंक्वेट हॉल, और रेस्तरां की लाइसेंस दरे, देखे पूरी लिस्ट
दिल्ली में अब हेल्थ ट्रेड लाइसेंस की दरों में बढ़ोतरी की गयी है जिसका असर पूर्वी दिल्ली और उत्तरी दिल्ली इलाके में पड़ेगा

दिल्ली में एक तरफ लोगों के लिए योजनाए बनाई जा रही है तो दूसरी तरफ महंगाई से भी उनको वाकिफ कराया जा रहा है। इसी को देखते हुए दिल्ली में अब बैक्वेंट हाल, ढाबा और रेस्तरां का लाइसेंस मंहगा हो गया है क्योकि इनकी दरें बड़ा दी गयी है।
बता दें कि दिल्ली में अब हेल्थ ट्रेड लाइसेंस की दरों में बढ़ोतरी की गयी है जिसका असर पूर्वी दिल्ली और उत्तरी दिल्ली इलाके में पड़ेगा, क्योकि पहले तीन नगर निगम होने की स्थिति में दक्षिणी निगम क्षेत्र में हेल्थ ट्रेड लाइसेंस की दरें पूर्वी और उत्तरी दिल्ली क्षेत्र की तुलना में ज्यादा थीं। MCD के फैसले के बाद अब दिल्ली में व्यापारियों को लाइसेंस लेने के लिए अपनी जेब अधिक ढीली करनी होगी।
नया लाइसेंस लेने के लिए अब 1000 रुपये की प्रोसेसिंग फीस अनिवार्य रूप से देनी होगी साथ ही डी-सीलिंग की स्थिति में नया लाइसेंस लेने पर सालाना लाइसेंस शुल्क का तीन गुना अधिक भुगतान करना होगा। साथ ही लॉयन्स को अपग्रेड करने की स्थिति में एक्सपायरी डेट के एक महीने तक देरी शुल्क नहीं देना होगा मगर इससे ज्यादा समय लगेगा तो 10% हर महीने भुगतान करना पड़ेगा और अब हर तीसरे साल सालाना लाइसेंस फीस 15% बढ़ जाया करेगी।
लाइसेंस की बढ़ी दरें
श्रेणी रेजिस्ट्रशन फीस (एक बार) लाइसेंस शुल्क(सालाना)
पांच सितारा होटल 50000 500000
तीन सितारा होटल 25000 100000
बैंक्वेट हॉल(250 सीट) 10000 15000
बैक्वेट हॉल(250 सीट से ज्यादा) 20000 25000
कैंटीन 15000 8000
कॉफी हाउस 10000 10000
ढाबा 15000 6000
फ्रूट जूस 10000 5000
फूड कोर्ट(100 सीट) 10000 40000
फूड कोर्ट(100 सीट से अधिक) 15000 80000
यह भी पढ़े: दिल्ली में अब नहीं चलेगी पेट्रोल, डीज़ल और CNG की कैब्स, सरकार ने निकाले आदेश










