MCD की पार्किंग होगी कैशलेस! फास्टैग-UPI, QR कोड से कर सकेंगे भुगतान
MCD की पार्किंग को डिजिटल मोड में ही ले जाने से लोगों को अब सीधा फायदा पहुंचेगा जहां लोग पार्किंग में अतिरिक्त भुगतान से बचेंगे।

दिल्ली में आपको पार्किंग कि टेंशन नहीं होगी क्योकि अब खबर सामने आयी है की MCD की पार्किंग आने वाले दिनों में पूरी तरह कैशलेस हो जाएगी। जिसमे चार व छह पहिया वाहनों के पार्किंग शुल्क का भुगतान सीधा फास्टैग से होगा, जबकि दो पहिया वाहनों के लिए UPI, OR कोड और नेशनल मोबिलिटी कार्ड से पार्किंग शुल्क का भुगतान होता दिखेगा।
बता दें कि MCD की पार्किंग को डिजिटल मोड में ही ले जाने से लोगों को अब सीधा फायदा पहुंचेगा जहां लोग पार्किंग में अतिरिक्त भुगतान से बचेंगे। वही सबसे पहले चरण में बहुमंजिली और स्थलीय पार्किंग मिलाकर 22 पार्किंग से इसकी शुरुआत हो रही है। ऐसे में निगम जल्द टेंडर जारी करने जा रहा है। उसके बाद फिर इसे लेकर पॉलिसी तैयार करेगा और पूरी दिल्ली में निगम की सभी पार्किंग को इसी तरह कैशलेस करने की योजना पूरी हो जाएगी।
इससे पार्किंग में आपको मानवीय हस्तक्षेप पूरी तरह खत्म होगा और पार्किंग में पर्ची कटाने में लगने वाला समय से भी पोरे तरीके से बचा जायेगा। वही ठेकेदार से पैसे के कम ज्यादा भुगतान को लेकर भी विवाद भी नहीं होगा। देखा जाए तो MCD के पास अभी मौजूदा समय ठेकेदारों के माध्यम से चलाई जा रही कुल 400 पार्किंग हैं।
हालाँकि, देखा जाए तो उनमे 18 बहुमंजिला पार्किंग और 382 स्थलीय पार्किंग शामिल है और वहां रोज करीब 86353 वाहनों की पार्किंग की जाती है। साथ ही पहले चरण में निगम द्वारा इनमें से दो क्लस्टर में 11-11 पार्किंग को कैशलेस करने का फैसला लिया है। उसेक बाद चार पहिया वाहनों पर फास्टैग लगा होगा, लेकिन दो पहिया वाहनों पर फास्टैग नहीं लगा होगा जिसके लिए UPI, QR कोड व नेशनल मोबिलिटी कार्ड से भुगतान की सुविधा होगी।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










