दिल्ली में MCD ने अवैध मास दुकानों पर मारा छापा, 14 दुकाने की सील
राजधानी दिल्ली की उत्तरी नगर निगम ने अपने इलाके में अवैध रूप से मास विक्रेताओं और अवैध मास दुकानों पर बुधवार को छापा मारा।

राजधानी दिल्ली की उत्तरी नगर निगम ने अपने इलाके में अवैध रूप से मास विक्रेताओं और अवैध मास दुकानों पर बुधवार को छापा मारा। उत्तरी नगर निगम के अंतगत छह इलाके आते है। पहाड़गंज जोन, करोल बाग , रोहिणी , केशवपुरम, सिविल लाइंस और नरेला जोन की सभी अवैध मास दुकानों पर छापा मारा है।
बता दें कि पहाड़गंज पर 10 अवैध दुकानों पर छापा मारा है। इसमें वार्ड 91 में 3, वार्ड 89 में 3, और मिंटो रोड पर 4 दुकानों पर छापा मारा और उन्हें सील कर दिया। इसके अवला वार्ड 82 में जेजे क्लस्टर दया बस्ती में मौजूद सभी अवैध मास विक्रेताओं को हटा दिया गया है। सिंघू गांव में भी 3 दुकोनो पर छापा मारा और उन्हें सील कर दिया है।
वही जानकारी के अनुसार, करोल बाग के वार्ड 93 में करीब 60 किलो मुर्गो और 5 पिंजरों को जप्त कर लिया है। इसके साथ रोहिणी इलाके में मास की एक अवैध दुकान को सील कर दिया है। वही साइकिल रिक्शा ट्रॉली, 2 लोहे के पिजरे, मुर्गे को मारने के लिए बनाये गए सामान को जप्त कर दिया। इसके साथ मास की अवैध बिक्री को रोकने के लिए भविष्य में भी ऐसे छपे जारी रहेंगे।
यह भी पढ़े: स्कूल में जबरन घुसकर 2 लड़कियों के साथ की अश्लील हरकत, 48 घंटे में मांगी रिपोर्ट