MCD UNIFICATION 2022: लोकसभा में पेश होगा आज दिल्ली के नगर निगमों को एक करने वाला बिल

दिल्ली एमसीडी में आज बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। दरअसल एमसीडी के तीनों निगमों को एक करने वाला बिल आज लोक सभा में पेश किया जाएगा

दिल्ली एमसीडी में आज बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। दरअसल एमसीडी के तीनों निगमों को एक करने वाला बिल आज लोक सभा में पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि इस महीने एमसीडी के चुनाव की तारिक का एलान होना था। जिसके बाद ये बात सामने आई की केंद्र सरकार तीनों निगमों को एक करना चाहती है।

इसी कारण चुनावों को टाल दिया गया। जिसके बाद केंद्रीय कबीटनेट ने तीनों निगमों को एक करने के लिए बिल को मंजूरी दी थी।आपको बता दें कि आज यानि शुक्रवार को केंद्र सरकार लोक सभा में बिल को प्रस्तुत करेगी। इसी के साथ ग्रह मंत्री अमित शाह नगर निगम संशोधन बिल 2022 को लोक सभा में पेश करेंगे। साथ ही साथ संसद में बिल पास होने के बाद दिल्ली के तीनों नगर निगम रद्द किये जाएंगे।

इसकी जगह एक ही निगम बनाया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक एक निगम में 250 से ज्यादा वार्ड नहीं होंगे। ऐसे में फिर से वार्ड की सीमा तय करनी पड़ेगी। जिसके कारण यह अनुमान लगाया जा रहा है कि चुनाव को 6 महीने तक टाल दिया जा सकता है। वही तीनों निगमों के एक होने पर एडमिनिस्ट्रेटर अप्वॉइंट होगा। एडमिनिस्ट्रेटर प्रशाशक के तौर पर काम करेगा।

जानकारी के लिए बता दें कि 2012 से पहले दिल्ली में केवल एक ही निगम था। जिसके बाद 2012 में दिल्ली एमसीडी का विभाजन हुआ और दिल्ली में 272 वार्डस बनाए गए। इसमें उत्तरी और दक्षिणी दिल्ली में 104 -104 वार्डस बनाए गए थे। वही ईस्ट दिल्ली में 64 वार्डस बनाए गए थे।

Insta loan services

ये भी पढ़े : दिल्ली में बसों को लेकर नया नियम, उल्लंघन करने पर देना होगा 10 हज़ार का जुर्माना

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!